“इंस्टाग्राम से लव जिहाद, जाहिद ने आर्यन बनकर किया प्यार का नाटक, शिकंजी सेखुला राज” जनसत्ता, 22 जून 2023
“अलीगढ़ में इंस्टाग्राम के जरिए लव जिहाद का मामला सामने आया है। जाहिद पर एक हिंदू लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी के लिए घर से भगाने का आरोप लगा है।
कुछ दिनों पहले ही गाजियाबाद में ऑनलाइन गेमिंग के जरिए धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया था। वहीं अब अलीगढ़ से लव जिहाद की कहानी सामने आ रही है। यहां एक मुस्लिम लड़के ने पहले हिंदू लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर उसे घर से भागने के लिए राजी कर लिया। यह अलग बात है कि वह कामयाब होने से पहले ही पकड़ा गया। फिलहाल इस मामले में लड़की के परिजनों ने मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
दरअसल, जाहिद ने इंस्टाग्राम पर लड़की को अपना नाम आर्यन बताया। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरु हो गई। जाहिद पर आरोप है कि उसने लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसे घर से भागने के लिए कहा। लड़की परिजनों को बेहोश कर घर से भागने वाली थी कि मामले का खुलासा हो गया…”
पूरा लेख जनसत्ता पर पढ़ें