“लव जिहाद : ‘टुकड़े-टुकड़े काटकर कुत्ते को खिला दूंगा…’ कन्वर्जन करने से मना करने पर हिंदू लड़की को मिल रही धमकी” पाञ्चजन्य, 17 जून 2023
“पीड़िता पर बुर्का पहनने के लिए दबाव बनाया जाता था, मना करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। कन्वर्जन करने से मना करने पर उसे लगातार धमकी मिल रही है।
उत्तर प्रदेश के झांसी में लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां मुस्लिम युवक ने एक हिंदू युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर दोनों साथ में रहने लगे। जब युवती ने शादी करने की बात कही तो आरोपी उस पर कन्वर्जन करने और बुर्का पहनने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने कन्वर्जन करने से मना कर दिया तो उसे धमकी दी जा रही है कि टुकड़े-टुकड़े काटकर उसे कुत्ते को खिला दिया जाएगा। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
दरअसल, पीड़िता हिंदू लड़की मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के स्यावनी की रहने वाली है। उसने बताया कि उसकी शादी हो चुकी है, लेकिन पति से अनबन होने से वह अपने मायके में रह रही थी। करीब एक साल पहले हनीफ खान ने उससे दोस्ती की, जो गाड़ी चलाता था। उसके बाद धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर आरोपी ने शादी करने की बात कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए…”
पूरा लेख पाञ्चजन्य पर पढ़ें