“फतेहपुर में लव जिहाद, लड़की को शादी समारोह से अगवा किया, फिर रेप… कानपुर में इलाज के दौरान मौत” नवभारत, 26 जून 2023
“फतेहपुर में लव जिहाद जैसा मामला सामने आया है। एक शख्स ने लड़की को शादी समारोह से किडनैप किया। इसके बाद रेप की घटना को अंजाम दिया। लड़की स्थिति खराब हुई तो उसे फेंक कर भाग गया। लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से लव जिहाद का एक बड़ा मामला सामने आया है। लड़की को शादी समारोह से अगवा कर रेप और फिर मर्डर के प्रयास का आरोप एक युवक पर लगा है। युवक का नाम सोनू उर्फ सिकंदर बताया जा रहा है। सोनू पर लड़की के अपहरण और फिर रेप का आरोप है। शादी समारोह से उसने लड़की को अगवा किया। इसके बाद उसने लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। गंभीर स्थिति में उसे फेंक दिया गया।
लड़की लहूलुहान स्थिति में पुलिस को पड़ी मिली थी। फतेहपुर में इलाज शुरू हुआ, लेकिन स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर में इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। मामला 3 दिन पहले का है। लड़की की मौत के बाद अब इस मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है…”
पूरा लेख नवभारत पर पढ़ें