मेरठ: मुसलमान के मकान खरीदने पर हिंदू परिवारों ने दी पलायन की चेतावनी, हंगामे के बाद पुलिस ने लगवाया ताला

“मेरठ: मुसलमान के मकान खरीदने पर हिंदू परिवारों ने दी पलायन की चेतावनी, हंगामे के बाद पुलिस ने लगवाया ताला”, आज तक, नवंबर 28, 2025

“मेरठ में सदर बाजार क्षेत्र के थापर नगर मोहल्ले की गली में आरोप है कि एक मुस्लिम परिवार ने मकान खरीदकर दूध का कारोबार शुरू कर दिया. इसकी जानकारी मिलने पर शुक्रवार देर शाम दूसरे संप्रदाय के लोगों ने विरोध कर दिया. साथ ही दूसरे समाज के परिवारों ने पलायन करने की चेतावनी दे डाली. जिसके बाद हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और मुस्लिम परिवार से मकान खाली कराने की जिद पर अड़ गए.

नारेबाजी शुरू होने पर पुलिस भी पहुंच गई. जिसके बाद पुलिस ने मकान खाली कराया और शनिवार को दोनों पक्ष को सदर थाने में बुलाया. बताया जा रहा है कि एक मुस्लिम ने अनुभव कालरा व रीना कालरा से करीब एक करोड़ रुपये में ये मकान खरीदा था. पांच दिन पहले रजिस्ट्री कराकर परिवार के साथ यहां रहने आए और दूध का कारोबार शुरू किया.

स्थानीय लोगों ने दी पलायन की चेतावनी

स्थानीय लोगों का आरोप है कि दूध लेने आने वाले ग्राहकों की गाड़ियों व बाइक से गली में जाम लगने लगा है. जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होने लगी. साथ ही यहां शराब का भी सेवन किया जाता है. स्थानीय लोगों की सूचना पर शुक्रवार शाम देर शाम संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे. इसके साथ ही नारेबाजी कर रहे लोगों ने मकान बिकाऊ के पोस्टर हाथ में लेकर पलायन करने की चेतावनी दी…….”

पूरा लेख आज तक पर पढ़ें

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.