“महिला ने लगाया लव जिहाद का आरोप:युवक ने नाम-धर्म छिपाकर शादी की, जबरन धर्मांतरण की कोशिश”, दैनिक भास्कर, जनवरी 14, 2026
“उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने अपना नाम और धर्म छिपाकर उसे प्रेमजाल में फंसाया, शादी की और बाद में जबरन धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया।
पीड़िता ने बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर एक अंजान व्यक्ति का फोन आया था, जिसने अपना नाम अजय दीक्षित बताया। युवक ने खुद को भाड़े की गाड़ी चलाने वाला बताया और लगातार फोन कर उससे संपर्क बनाए रखा। धीरे-धीरे उसने महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया।
युवक ने महिला पर शादी का दबाव बनाया और उसे अपने साथ ले गया। वे अलग कमरा लेकर साथ रहने लगे और शादी भी कर ली। कुछ समय बाद जब महिला ने उसे नमाज पढ़ते देखा, तब उसे युवक की असली पहचान पता चली। उसका असली नाम आशी है, वह मुस्लिम है और सलीम का पुत्र है। वह सफीपुर कस्बे के मीर बाजार मोहल्ले का निवासी है……”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
