“बेलवाई में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न:2 हजार से अधिक लोगों ने लिया भाग, गूंजा ‘भारत माता की जय’ ”, दैनिक भास्कर, दिसंबर 28, 2025
“पतारखास मंडल के शिवधाम मंदिर परिसर, बेलवाई में सकल हिंदू समाज द्वारा एक विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में 2 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यह आयोजन सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति और हिंदू एकता का प्रतीक बना।
सम्मेलन की शुरुआत श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस, कलान के प्रबंध निदेशक डॉ. वेद प्रकाश सिंह के उद्बोधन से हुई। उन्होंने समाज को भ्रमित करने वाले षड्यंत्रों से सावधान करते हुए कहा कि अस्तित्व और संस्कृति की रक्षा के लिए संगठित रहना अनिवार्य है। उन्होंने ‘बांटोगे तो काटोगे, एक रहोगे तो सेफ रहोगे’ का संदेश दिया।
मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा। 2000 से अधिक महिला-पुरुष, बच्चे और बुजुर्गों ने एक साथ ‘भारत माता की जय’ का जयघोष किया। मातृशक्ति द्वारा हाथों में दीप लेकर पंचप्राण का संकल्प लेना सम्मेलन का एक प्रभावशाली क्षण रहा। यह कार्यक्रम चार घंटे से अधिक समय तक चला, जिसमें जनसमूह पूरी ऊर्जा और एकाग्रता के साथ उपस्थित रहा……”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
