उत्तर प्रदेशः देवरिया में दूध लेने गई बच्ची से रेप करने वाला शफीउल्लाह पुलिस की गोली में हुआ घायल, पैर में लगी गोली

“उत्तर प्रदेशः देवरिया में दूध लेने गई बच्ची से रेप करने वाला शफीउल्लाह पुलिस की गोली में हुआ घायल, पैर में लगी गोली”, पाञ्चजन्य, अगस्त 26, 2024

“उत्तर प्रदेश के देवरिया में सात साल की बच्ची का रेप करने वाले शफीउल्लाह को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले रविवार को वह पुलिस को चकमा देकर पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था। लेकिन, तुरंत हरकत में आई पुलिस ने तीन टीमें बनाकर रात के दो बजे के करीब सोनुघाट के पास मुठभेड़ के दौरान शफीउल्लाह को दबोच लिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान शफीउल्लाह के दाहिने पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया।

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि ये घटना देवरिया के सदर कोतवाली के अंतर्गत आने वाली एक कालोनी की है। रविवार सुबह- सुबह मोहल्ले में स्थित शफीउल्लाह की दुकान पर सात साल की बच्ची दूध लेने के लिए गई थी। लेकिन, वहशी दरिंदा शफीउल्लाह घटिया नीयत के साथ उसे दुकान के अंदर ले गया और उसके साथ रेप किया। जब पीड़िता के रोने की आवाज को सुनकर आसपास के लोगों को कुछ गड़बड़ लगी तो लोग वहां पहुंचे। हालात देखकर उनके पैरों के नीचे से जमीन ही खिसक गई…..”

पूरा लेख पाञ्चजन्य पर पढ़ें

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.