“Raebareli News: धर्मांतरण के मामले में दो पुरुष व कुछ महिलाएं हिरासत में, पुलिस कर रही छानबीन”, न्यूज़ट्रैक, अक्टूबर 26, 2024
“राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के बरदर गाँव में गुरुवार की दोपहर प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मान्तरण का मामला प्रकाश में आया है। मुखबिर की सूचना पर पहुँची पुलिस ने मौके से दो पुरुषों और कुछ महिलाओं को थाने लाकर छानबीन कर रही है।
गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे मुखबिर की सूचना पर बरदर गाँव पहुँची पुलिस की टीम को अवधेश पुत्र बच्चऊनू के दरवाजे भारी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित दिखाई दिये। जिसके बाद पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई जहाँ एक हाल में 60 से 70 महिलायें बच्चे उपस्थित मिले। पुलिस ने मौके पर से इसाई धर्म से जुड़ी प्रचार प्रसार सामग्री सहित प्रचार कर रहे दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रार्थना सभा में जो लोग थे उनको हिरासत में लिए गये लोगों से पूछताछ करते हुए छानबीन की जा रही है।
वहीं अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने बताया कि गुरुबक्शगंज पर सूचना प्राप्त हुई थी ग्राम बरदर में एक व्यक्ति चमत्कार का प्रलोभन व असाध्य बीमारी को ठीक करने का धार्मिक पाखण्ड करके भोली-भाँली महिलाओं, नाबालिग बच्चों तथा पुरूषों को गुमराह कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। इस सूचना पर तत्काल थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर जाकर जांच की गयी तो सूचना सत्य पायी गयी। जिसमें 20-25 महिलाएं व राजेश कुमार उर्फ डेविड पुत्र ईश्वरदीन निवासी सगौली थाना मौरांवा जनपद उन्नाव का रहने वाला है…….”
पूरा लेख न्यूज़ट्रैक पर पढ़ें
