“नेपाल में सुलग रही ‘हिंदू राष्ट्र’ की आग, तनाव के बीच पीलीभीत के बाजार बने नेपालियों का सहारा”, जागरण, अगस्त 08, 2026
“नेपाल में बर्बरतापूर्वक हत्या के बाद आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई करने और हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग अब आंदोलन के रूप में परिवर्तित हो चुकी है। इसकी गूंज बार्डर से सटे क्षेत्रों में भी सुनाई दे रही है। हालांकि, यहां आंदोलन की आग का असर नहीं है, लेकिन हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग से बाजारों में आंदोलन की गूंज है।
नेपाल को हिंदू राष्ट्र की मांग करते हुए संयुक्त हिंदू मोर्चा, हिंदू सम्राट सेना व राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी का नेपाल में चलाया जा रहा संयुक्त आंदोलन अब वहां के लोगों की जुबां पर छाया हुआ है। हिंदू युवाओं की हत्या करने के दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने, देश में संचालित अवैध मदरसा बंद कराने और मुस्लिमों को देश से बाहर निकालने की मांग जोर पकड़ चुकी है।
आंदोलन के प्रतिनिधियों की नेपाल के गृहमंत्री सूदन से वार्ता हो चुकी है। काठमांडू के आसपास क्षेत्रों में हिंसक विरोध प्रदर्शन चल रहा है। नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग की आग अंदर ही अंदर धधक रही है, लेकिन अन्य किसी धर्म के बाशिंदे न होने से वहां पर ऊपरी तौर पर आक्रोश नहीं है…….”
पूरा लेख जागरण पर पढ़ें
