“लव जिहाद: नोएडा में धर्म छिपाकर फंसाया, वीडियो वायरल की धमकी देकर लाखों रुपये वसूले” , नवभारत टाइम्स, मार्च 18, 2026
“नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र में एक लव जिहाद का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को विशेष समुदाय के एक युवक ने अपना धर्म छिपाकर प्यार के जाल में फंसाया। फिर शादी का लालच देकर उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाए। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और लाखों रुपये वसूल लिए।
मंगलवार शाम हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाना फेस-3 पर जोरदार प्रदर्शन किया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन मिलने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता शांत हुए।
पीड़िता ने दी जानकारी
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली है। वह पिछले कई सालों से थाना फेस-3 क्षेत्र में रहकर एक निजी कंपनी में काम कर रही है। लगभग दो साल पहले सोशल मीडिया पर एक युवक से उसकी जान-पहचान हुई। खास समुदाय के इस युवक ने खुद को मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले का निवासी बताया और पीड़िता के ही धर्म का होने का दावा किया। धीरे-धीरे दोनों की यारी बढ़ गई। आरोपी ने शादी का लालच दिया और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इसी बीच उसने पीड़िता का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार लाखों रुपये वसूल लिए…….”
पूरा लेख नवभारत टाइम्स पर पढ़ें
