“मेरठ में लव जिहाद का प्रयास नाकाम:इंस्टाग्राम से संपर्क कर नेपाल ले जा रहा था युवक, पुलिस और हिंदू संगठन ने बचाया”, दैनिक भास्कर, अगस्त 13, 2025
“मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है। एक युवती को नेपाल ले जाने का प्रयास विफल हो गया। घटना 12 अगस्त की है, जब अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद मेरठ के जिलाध्यक्ष आदेश चौधरी को सूचना मिली।
दौराला थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवक के संपर्क में आई थी। युवक ने तीन अलग-अलग इंस्टाग्राम आईडी का उपयोग किया था। दोपहर लगभग 2 बजे परिवार ने आदेश चौधरी से संपर्क किया।
सूचना मिलते ही आदेश चौधरी ने थाना अध्यक्ष दौराला और चौकी इंचार्ज सकौती को सूचित किया। पुलिस और हिंदू संगठन की टीम तुरंत कार्रवाई में जुट गई। लगभग 5 घंटे की मेहनत के बाद युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया……”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
