“गर्दन दबोची, माथे से टीका पोंछा… बाराबंकी के देवा शरीफ में हिंदू युवक के साथ मारपीट, मुस्लिम महिला संग गया था दरगाह” , आज तक, फरवरी 06, 2026
“यूपी के बाराबंकी जिले में देवा कस्बे में गए एक हिंदू युवक के साथ मारपीट की गई. फिर जबरन उसका तिलक धुलवा दिया गया. इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया. युवक अपने पड़ोस की मुस्लिम महिला के साथ दरगाह चादर चढ़ाने आया था. सीसीटीवी वायरल होने और मारपीट की घटना में शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है. देवा कोतवाली इंस्पेक्टर अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया जांच के बाद एक्शन लिया जाएगा.
जानकारी के मुताबिक, मामला गुरुवार को तब सामने आया जब एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया. जिसमें एक युवक की गर्दन को टोपी लगाए व्यक्ति ने दबोच रखा है. वह उसे एक दुकान पर ले जाता है, वहां से पानी की बोतल उठाता है और उसके सिर पर डाल देता है.
पीड़ित हरीश शर्मा नाम का युवक नगर कोतवाली क्षेत्र के दशहराबाग वार्ड का निवासी है. वह अपनी पड़ोसी मुस्लिम महिला आयशा के साथ दरगाह पर चादर चढ़ाने पहुंचा था. जहां पर उसके माथे पर लगा टीका जबरन धुलवा दिया गया……”
पूरा लेख आज तक पर पढ़ें
