“पीलीभीत में भगवान राम पर आपत्तिजनक वीडियो:हिंदू संगठनों में आक्रोश, आरोपी पर कार्रवाई की मांग”, दैनिक भास्कर, फरवरी 08, 2026
“उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद के बिलसंडा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो साझा करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से हिंदूवादी संगठनों में गहरा आक्रोश है और क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मकरंदपुर निवासी अमित, पुत्र रामचंद्र पर आरोप है कि उसने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक ऐसा वीडियो अपलोड किया जिसमें भगवान राम के विरुद्ध अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं। यह वीडियो स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुपों और फेसबुक पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे हिंदू समुदाय के लोगों में भारी नाराजगी फैल गई।
वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट हो गए हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह पोस्ट जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को भड़काने और सामाजिक विद्वेष फैलाने के उद्देश्य से डाली गई है। हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे……”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
