“कासिमाबाद में धर्म परिवर्तन मामले में 6 गिरफ्तार:धर्म परिवर्तन की दीक्षा ले रहे थे, मुकदमा दर्ज कर भेजा गया जेल”, दैनिक भास्कर, नवम्बर 16, 2024
“कासिमाबाद, 16 नवम्बर बरेसर थाना क्षेत्र के शक्कापुर गांव में लंबे समय से धर्म परिवर्तन कराने की गतिविधियां चल रही थीं, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से बाइबल और अन्य सामग्री सहित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार
थाना अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने बताया कि करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के दयाशंकर तिवारी ने पुलिस को सूचना दी थी कि बरेसर थाना क्षेत्र के शक्कापुर गांव में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हैं, जिनमें से कुछ लोग ईसाई धर्म ग्रहण करवा रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर देखा कि वहां लोग बाइबल का अध्ययन कर रहे थे और कुछ लोग धर्म परिवर्तन की दीक्षा ले रहे थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया…..”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
