“हिंदू रक्षा दल अध्यक्ष पिंकी चौधरी बागपत पहुंचे:दोघट में हनुमान चालीसा में होंगे शामिल, लव जिहाद पर जताई चिंता”, दैनिक भास्कर, नवंबर 08, 2025
“हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी मंगलवार को बागपत पहुंचे। वे दोघट में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। खेकड़ा पाठशाला चौक पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। चौधरी ने बताया कि वे हनुमान चालीसा पाठ के बाद टीम के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।
उन्होंने बताया कि दोघट में हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया गया है। खेकड़ा में उनके स्वागत के दौरान उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार का कार्य तेजी से चल रहा है। चौधरी ने जोर देकर कहा कि उनके कार्यकर्ता धर्म की रक्षा के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से संगठित रहने की अपील करते हुए कहा कि धर्म को बढ़ावा देने के लिए एकता आवश्यक है। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद वे दोघट के लिए रवाना हो गए।
लव जिहाद के मुद्दे पर पिंकी चौधरी ने कहा कि यह अज्ञानता का परिणाम है और वे युवाओं को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने अपनी बहन-बेटियों की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा तत्पर रहने की बात कही। चौधरी ने यह भी बताया कि बागपत में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है, जिसकी वे जांच कर रहे हैं और पीड़ितों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया……”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
