इन्हौना में विश्व हिंदू परिषद का सम्मेलन:हजारों लोग शामिल, भारत माता की आरती की गई

“इन्हौना में विश्व हिंदू परिषद का सम्मेलन:हजारों लोग शामिल, भारत माता की आरती की गई”, दैनिक भास्कर, दिसंबर 20, 2025

“इन्हौना कस्बे में रविवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में महिलाएं, माताएं, बहनें और पुरुष शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और जय श्रीराम के जयकारों के साथ हुआ।

विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के अभय सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। उन्होंने सभी हिंदुओं से बिना किसी भेदभाव के संगठित होने का आह्वान किया। अभय सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में तुष्टिकरण के कारण समाज में भेद डाला जा रहा है, और हिंदुओं को भारत में ही सबसे ज्यादा खतरा है, इसलिए सभी को एकजुट होना चाहिए।

सम्मेलन की अध्यक्षता बाबूलाल पासी ने की। इस अवसर पर अभय सिंह (गौ रक्षा विभाग, विहिप काशी प्रांत), महिला विंग की रामरती मौर्य, राम खेलावन मौर्य, लवकुश गोस्वामी, सियाराम दत्त मिश्रा, बच्चूलाल यादव, देवेंद्र शुक्ल, अश्वनी कुमार सिंह (सराय माधव प्रधान), धर्मेश मिश्रा, अरविंद जी (जिला कार्यवाह जगदीशपुर), मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह (ग्राम विकास प्रमुख), अंकित पासी (ब्लॉक प्रमुख), बंटी सिंह, सत्य नारायण सिंह (मंडल अध्यक्ष), श्रीनारायण, मन्नू कोटेदार, रोहित जी, बबलू त्रिवेदी, जगदीश जगजीवन, तेज नारायण मिश्रा, आलोक त्रिपाठी, राम मिलन बाजपेई, उत्तम सिंह, दिनेश सिंह और पिंटू सहित हजारों लोग मौजूद रहे….”

पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.