“मवाना में गार्डन सिटी में कार्यक्रम को लेकर बैठक:लव जिहाद, गौ हत्या रोकने को बजरंग दल की इकाइयां बनाने की योजना”, दैनिक भास्कर, दिसंबर 28, 2025
“मवाना के मौहल्ला हीरालाल स्थित गुरुद्वारा में अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया के आगामी कार्यक्रम को लेकर रविवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। यह वार्ता 4 जनवरी को गार्डन सिटी में होने वाले डॉ. तोगड़िया के कार्यक्रम के संबंध में थी।
प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य डॉ. तोगड़िया के प्रवास की जानकारी देना था। इसमें हिंदू समाज को संगठित करने तथा लव जिहाद, गौ हत्या, धर्मांतरण और मंदिरों की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर राष्ट्रीय बजरंग दल की नगर और गांव स्तर पर इकाइयां स्थापित करने की योजना पर चर्चा की गई।
डॉ. तोगड़िया की योजना के अनुसार, पूरे भारत में एक लाख हनुमान चालीसा का पाठ कर हिंदू राष्ट्र केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन केंद्रों के माध्यम से हिंदू रक्षा का संकल्प लिया जाएगा……”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
