बंगाल में TMC नेता का बेटा गिरफ्तार, 13 साल की जनजातीय लड़की का रेप करने के बाद हत्या की कर रहा था कोशिश: ग्रामीणों का आरोप- 3 बार कर चुका है ऐसे अपराध

“बंगाल में TMC नेता का बेटा गिरफ्तार, 13 साल की जनजातीय लड़की का रेप करने के बाद हत्या की कर रहा था कोशिश: ग्रामीणों का आरोप- 3 बार कर चुका है ऐसे अपराध”, ऑपइंडिया, अगस्त 31,2024

“पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) के एक नेता के बेटे को 13 साल की आदिवासी लड़की के साथ बलात्कार और हत्या के प्रयास के आरोप में गुरुवार (29 अगस्त) को गिरफ्तार किया गया। यह घटना पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर उपखंड के बंशीहारी में हुई थी। राष्ट्रीय सुर्खी बनने के बाद राज्य सरकार का इस पर ध्यान गया और कार्रवाई की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपित की पहचान प्रियनाथ राजबंशी के रूप में हुई है। यह TMC के प्रभावशाली बूथ अध्यक्ष नरेश राजबंशी का बेटा है। आरोपित के परिवार के कई सदस्य प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कॉन्ग्रेस के साथ जुड़े हुए हैं। इस तरह आरोपित का परिवार इलाके के प्रभावशाली परिवारों में से एक माना जाता है।

प्रियनाथ राजबंशी ने बुधवार (28 अगस्त 2024) की रात को पीड़िता के घर में जबरन घुस गया था और वहाँ पर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया था। कहा जा रहा है कि रेप के बाद उसने नाबालिग लड़की का गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। इस दौरान नाबालिग चिल्लाई तो उसे बचाने के लिए उसकी माँ आई। हालाँकि, इस दौरान आरोपित प्रियनाथ घटनास्थल से भागने में सफल रहा…..”

पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.