“लव जिहाद के आरोप से भड़का, युवक का मर्डर किया:भोपाल में प्रेमिका के गले में हाथ डालकर बैठा था; समझाइश दी तो चाकू मारे”, दैनिक भास्कर, जुलाई 12, 2025
“भोपाल में लव जिहाद के आरोपों से भड़के एक मुस्लिम युवक फैजान बैग ने तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी पार्क में अपनी महिला मित्र (हिंदू समुदाय) के साथ गले में हाथ डालकर बैठा था।
यहां पहुंचे तीनों युवकों ने हिंदू लड़की को गुमराह करने और लव जिहाद में फंसाने की बात पर बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते हाथापाई होने लगी।
घटना गोविंदपुरा इलाके में गुरुवार की है। चाकू के हमले में घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। यहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। इसके बाद इस हत्याकांड का खुलासा हुआ……”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
