“‘ये लोग कर रहे थे हुड़दंग’: जिस विरोध मार्च पर लाठीचार्ज में गई BJP नेता की गई जान, उस पर तेजस्वी यादव की टिप्पणी”, ऑपइंडिया, जुलाई 13, 2023:
“बिहार की राजधानी पटना (Patna, Bihar) में गुरुवार (13 जुलाई 2023) को प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता विजय कुमार सिंह की मौत के बाद राजनीति तेज हो गई है। भाजपा नेताओं का कहना है कि पुलिस की लाठी चार्ज में भाजपा नेता की मौत हुई। वहीं, बिहार पुलिस का कहना है कि विजय सिंह बेहोशी की हालत में सड़क के किनारे मिले और इलाज के दौरान मौत हुई।
मृतक विजय कुमार सिंह बिहार के जहानाबाद भाजपा के जिला महामंत्री थे। इतना ही नहीं, लाठीचार्ज में महाराजगंज से भाजपा के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का भी सिर फट गया है। सांसद सिग्रीवाल को Y+ सुरक्षा मिली हुई है। इसके बावजूद उन पर लाठी चार्ज किया गया। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा भी जख्मी हो गए हैं।
दरअसल, शिक्षकों के समर्थन में बिहार भाजपा गुरुवार को नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी। डाकबंग्ला चौराहे पर भाजपा नेता बैरिकेडिंग से आगे बढ़े। इसी दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज कर दी। सामने आए वीडियो दिख रहा है कि पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसमें कई भाजपाई घायल हो गए हैं….”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें