“राजस्थान के झुंझुनूं में आया धर्म परिवर्तन का मामला, 5 लोगों को पुलिस ने किया अरेस्ट”, नवभारत टाईम्स, अक्टूबर 15, 2024
“झुंझुनूं में धर्म परिवर्तन के प्रयास का मामला सामने आया, जिसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी महाराष्ट्र के पुणे से आए थे और सत्संग के दौरान क्रिस्टियन धर्म अपनाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित कर रहे थे। पुलिस ने गहरी छानबीन शुरू की है।
झुंझुनूं में सिंघाना इलाके से धर्म परिवर्तन के प्रयास का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। धर्म परिवर्तन के नाम पर गुमराह करने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी शरद चौधरी ने बताया कि 13 अक्टूबर को रिपोर्ट मिली कि जिले के डूमोली खुर्द में कुछ लोगों की ओर से धर्म परिवर्तन करने की कोशिश की जा रही है। यहां महाराष्ट्र के पुणे इलाके से आए 4-5 लोग सत्संग के नाम पर एकत्र लोगों को भाषण देकर गुमराह कर रहे हैं। मौजूद ग्रामीणों को क्रिश्चियन (ईसाई) धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
जानकारी मिलते ही पुलिसस मौके पर पहुंची
शरद चौधरी ने बताया कि मामला गंभीर मानते हुए सिंघाना पुलिस को अलर्ट किया। इसके बाद थानाधिकारी कैलाश चंद यादव को घटना स्थल पर पहुंचे। यहां आरोप प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस ने मौके से 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी शरद चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस गहनता से पूछताछ कर मामले को खंगालने में लगी हुई है….”
पूरा लेख नवभारत टाईम्स पर पढ़ें
