“नाबालिग का धर्म परिवर्तन कर शादी की कोशिश रहा था मोहम्मद दिलदार, मां बोली- बेटी का माइंड वॉश किया; कलेक्ट्रेट से भागा आरोपी”, जागरण, जून 11, 2025
“अजमेर कलेक्ट्रेट बाबू की सतर्कता और हिंदूवादी संगठन पदाधिकारियों की धमक ने मंगलवार को एक नाबालिग लड़की को अपने से दुगनी उम्र के उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर निवासी मोहम्मद दिलदार के साथ निकाह करने से रोक लिया।
नाबालिग लड़की की मां ने अजमेर के सिविल लाईन पुलिस थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी 14 साल की लड़की 28 वर्षीय मोहम्मद दिलदार के कहने में है। लड़की की मां ने यह भी आशंका व्यक्त की है कि ऐसा उसके पति की इच्छा से हो रहा है। उसका पति पिछले कुछ समय से अलग रह रहा है। बेटी भी उसी के साथ रहती है। उसके पति से तलाक की कार्यवाही चल रही है। ऐसे में उसके पति ने ही उसकी बेटी को मोहम्मद दिलदार के साथ दूर भेजने की योजना रची है।
पीड़िता ने कहा कि उसकी बेटी की सुरक्षा हो और उस युवक मोहम्मद दिलदार को तुरंत पकड़ा जाए जिसने उसकी बेटी को ना जाने क्या प्रलोभन देकर उसका दिमाग अपने काबू में कर लिया है कि वह अब अपनी मां का कहा भी नहीं सुन रही है……”
पूरा लेख जागरण पर पढ़ें
