अजमेर में शादी के नाम पर युवती का हुआ इस्लामीकरण? मां बोली- बेटी पर दबाव डाला जा रहा…

“अजमेर में शादी के नाम पर युवती का हुआ धर्मांतरण? मां बोली- बेटी पर दबाव डाला जा रहा…”, एनडीटीवी, नवंबर 26, 2025

“राजस्थान में धर्मांतरण कानून पर सियासी घमासान के बीच अजमेर में शादी के नाम पर धर्मांतरण को लेकर एक मामला गरमा गया है. एक युवती के परिवार ने शादी के नाम पर धर्मांतरण का आरोप लगाया है. साथ ही प्रशासन से मामले में कार्रवाई करके युवती वापस लाने की मांग की है. उधर मामले को विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने भी गंभीर बताया है. उनका कहना है कि राजस्थान में हाल ही में लागू किए गए नए धर्मांतरण कानून के अनुसार, किसी भी हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन तय प्रक्रिया के बिना नहीं किया जा सकता है.

तीन महीने पहले घर गई थी बेटी

पीड़िता की मां ने जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी तीन महीने पहले नाराज होकर घर से निकल गई थी और अब एक मुस्लिम युवक के साथ रहने की बात सामने आ रही है. शिकायत में दावा किया गया है कि विवाह और साथ रहने की प्रक्रिया नियम अनुसार नहीं की गई और बेटी पर दबाव डाला जा रहा है. 

शिकायतकर्ता का कहना है कि 15 नवंबर को रिश्तेदारों से सूचना मिली कि उनकी बेटी बंगाली कॉलोनी के एक युवक के साथ है. इसके बाद उन्होंने बेटी को समझाने और घर लाने की कोशिश की, लेकिन वह युवक के प्रभाव में बताई जा रही है. लड़की की मां ने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला शादी के नाम पर धर्मांतरण का है, जिस पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए……”

पूरा लेख एनडीटीवी पर पढ़ें

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.