“संसद सत्र के समय विदेश यात्रा पर चले जाते हैं, फिर कहते हैं बोलने नहीं देते: अमित शाह, HM ने राहुल गाँधी की अटेंडेंस पर बोला हमला”, ऑपइंडिया, मार्च 11, 2026
“लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कॉन्ग्रेस समेत विपक्षी दलों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान संसद में तीखी नोकझोंक देखने को मिली। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के नेता राहुल गाँधी पर निशाना साधते हुए उनकी संसद में उपस्थिति और विदेश यात्राओं को लेकर सवाल उठाए।
अमित शाह ने कहा कि राहुल गाँधी संसद में बोलने का आरोप लगाते हैं, लेकिन जब महत्वपूर्ण सत्र होते हैं तो वे अक्सर विदेश यात्रा पर रहते हैं। इस टिप्पणी के बाद विपक्षी दलों ने जोरदार हंगामा किया।
संसद में कम उपस्थिति और बहस से दूरी पर उठे सवाल
अमित शाह ने कहा कि 17वीं लोकसभा में राहुल गाँधी की उपस्थिति करीब 51 प्रतिशत रही, जबकि 16वीं लोकसभा में यह 52 प्रतिशत थी। उन्होंने कहा कि संसद की राष्ट्रीय औसत उपस्थिति लगभग 80 प्रतिशत रहती है। शाह ने आरोप लगाया कि राहुल गाँधी ने कई महत्वपूर्ण विधेयकों और बजट पर हुई चर्चाओं में हिस्सा ही नहीं लिया…..”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें
