“UP: युवती को प्रेम जाल में फंसाया, फिर बनाया धर्मांतरण का दबाव, बजरंग दल कार्यकर्ताओं का थाने में हंगामा”, अमर उजाला, मार्च 10, 26
“लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। जानकीपुरम निवासी नफीस खान ने धर्मांतरण नहीं करने पर युवती की अश्लील तस्वीरें व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित परिवार ने बजरंग दल के साथ थाने में हंगामा किया।
इंस्पेक्टर विनोद तिवारी का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नफीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। युवती के भाई का आरोप है कि नफीस उनकी बहन को फरवरी में दिल्ली लेकर गया था। वहां उसने धर्म बदलने का दबाव बनाया और तभी निकाह करने की बात कही।
मना करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। यही नहीं, बहन को एक कमरे में बंद करके रखा। आरोपी ने बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी किया। किसी तरह वह नफीस के चंगुल से भागकर बाहर निकली और परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी। परिजन दिल्ली पहुंचे और उसे वापस लेकर आए……”
पूरा लेख अमर उजाला पर पढ़ें
