“नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग तेज, शेर बहादुर देउबा का सनातन पर बड़ा ऐलान, क्या फैसला लेंगे बालेन शाह?”, नवभारत टाइम्स, अगस्त 22, 2026
“नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ता नजर आ रहा है। देश में इसको लेकर आंदोलन के बीच पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस (NC) नेता शेर बहादुर देउबा ने सनातन धर्म को राष्ट्रीय पहचान देने का ऐलान किया है। इससे नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को बल मिला है। देउबा के नेतृत्व वाले NC गुट के 14वें राष्ट्रीय सम्मेलन में इसे देश की राष्ट्रीय पहचान के तौर पर बढ़ावा देने का प्रस्ताव पास किया गया। सम्मेलन में ‘मैं हिंदू हूं’ के नारे लगाए गए।
देउबा ने कहा है कि सनातन धर्म को नेपाल की पहचान बनाया जाए। इस बयान से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। हालांकि प्रस्ताव में सभी धार्मिक समुदायों की आजादी, सहिष्णुता और सामाजिक सद्भाव के साथ-साथ हिंदू, बौद्ध, किरात और प्रकृति-आधारित धार्मिक परंपराओं के संरक्षण पर भी जोर दिया गया है।
हिंदू राष्ट्र पर राजनीति
हिंदुस्थान समाचार के मुताबिक, नेपाल को फिर से हिंदू राष्ट्र घोषित करने का अभियान अब एक नए चरण में पहुंच गया है। हिंदू-समर्थक संगठन अपनी मांग को आगे बढ़ाने के लिए संविधान संशोधन को एक रास्ते के तौर पर देख रहे हैं। नेपाल सरकार भी संविधान के विभिन्न प्रावधानों में संशोधन के लिए सुझाव इकट्ठा कर रही है……..”
पूरा लेख नवभारत टाइम्स पर पढ़ें
