“”विभाजन के अपराधी”: भारत विभाजन के लिए जिन्ना, कांग्रेस और माउंटबेटन जिम्मेदार, NCERT के मॉड्यूल पर सियासत क्यों, जानें”, पाञ्चजन्य, अगस्त 16, 2025
“राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर एक विशेष शैक्षिक मॉड्यूल जारी किया है। एनसीईआरटी के विशेष शैक्षिक मॉड्यूल में भारत के विभाजन के लिए मुहम्मद अली जिन्ना, कांग्रेस और लॉर्ड माउंटबेटन को जिम्मेदार ठहराया गया है। ‘विभाजन के अपराधी’ शीर्षक से तैयार किए गए मॉड्यूल को कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए अलग-अलग रूप में प्रकाशित किया गया है। इसमें बताया गया है कि विभाजन के समय करीब 6 लाख लोग मारे गए और 1.5 करोड़ से अधिक लोग विस्थापित हुए।
इसमें यह भी कहा गया है कि विभाजन ने न केवल देश की एकता को खंडित किया, बल्कि पंजाब और बंगाल की अर्थव्यवस्था को तहस-नहस कर दिया। जम्मू-कश्मीर को सामाजिक एवं आर्थिक अस्थिरता की ओर धकेलने के लिए भी इस ऐतिहासिक त्रासदी को जिम्मेदार बताया गया है।
भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद (आईसीएचआर) के अनुसंधान एवं प्रशासन निदेशक डॉ. ओम जी उपाध्याय ने मीडिया से कहा कि महात्मा गांधी ने हमेशा कहा था कि विभाजन अंतिम विकल्प होगा, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व नेहार मान ली और इसे नियति मानकर स्वीकार कर लिया। विभाजन कोई सामान्य घटना नहीं थी, बल्कि यह इतिहास की सबसे दुखद घटनाओं में से एक है, जहां 1.5 करोड़ लोगों को सीमाएं पार करने के लिए मजबूर किया गया। कम से कम 12-15 लाख लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। जब हम आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे, तो किसी भी स्वतंत्रता सेनानी ने नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ होगा। नई पीढ़ी को सच्चाई पता होनी चाहिए ताकि वे इससे सीख सकें और यह सुनिश्चित कर सकें कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों…….”
पूरा लेख पाञ्चजन्य पर पढ़ें
