“ ‘हिंदू अपने मोहल्ले में रहो’ बोलने वाला नदीम चढ़ा पुलिस के हत्थे, PM मोदी और CM योगी के खिलाफ भी उगला जहर; Video Viral होने के बाद सलाखों के पीछे”, सुदर्शन न्यूज़, सितम्बर 17, 2025
“उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बड़ा मामला सामने आया है। लोहियानगर थाना क्षेत्र में रहने वाले नदीम नामक शख्स का एक भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में उसने समुदाय विशेष को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थीं और खुलेआम हिंदुओं को अलग रहने की नसीहत दी थी। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह वीडियो अब्दुल्ला रेजिडेंसी विवाद के दौरान रिकॉर्ड किया गया था।
पुलिस की FIR के मुताबिक, नदीम ने वीडियो में कहा कि अब्दुल्ला रेजिडेंसी में सिर्फ मुस्लिम रहेंगे और हिंदुओं को अपने मोहल्ले में अलग रहना चाहिए। यही नहीं, उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर भी बेहद आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। इस मामले में लोहियानगर थाने के उपनिरीक्षक शिवकांत वर्मा की तहरीर पर 12 सितंबर 2025 की शाम 4:31 बजे भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 353(2) के तहत केस दर्ज किया गया।
सोशल मीडिया पर फैलाया जहर
FIR में लिखा है कि वायरल वीडियो में नदीम यह दावा करता हुआ नजर आ रहा है कि अब्दुल्ला रेजिडेंसी में हिंदुओं के लिए कोई जगह नहीं होगी। मुस्लिम मोहल्ले में सिर्फ मुस्लिम रहेंगे और हिंदू अपने मोहल्ले में अलग रहें। इतना ही नहीं, वीडियो में उसने देश के शीर्ष नेताओं के खिलाफ भी भड़काऊ और अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया…..”
पूरा लेख सुदर्शन न्यूज़ पर पढ़ें
