“लड़की को अगवा करने वाला गिरफ्तार:रायपुर ले जाकर जबरन निकाह किया, माता-पिता को धर्म परिवर्तन के लिए धमकाया”, दैनिक भास्कर,अप्रैल 20, 2024
“धर्म परिवर्तन के लिए माता-पिता के राजी नहीं होने पर लड़की को अगवा कर जबरिया निकाह करने और फिर परिजनों को धमकाने वाले आरोपी को सतना पुलिस शनिवार को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, कोलगवां थाना पुलिस ने पन्ना जिले के धरमपुर थाना अंतर्गत ग्राम अमरछी निवासी आरोपी सिराज खान को मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3 एवं 4 तथा आईपीसी की धारा 506 के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आदर्श नगर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने बेटी को अगवा कर छत्तीसगढ़ के रायपुर ले जाने और जबरिया उसका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने की शिकायत दर्ज कराई थी।
महिला ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया है कि सिराज उसके परिवार को पिछले कई महीनों से परेशान कर रहा था। वह बेटी की शादी उससे करने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाता था और धमकाता भी था। जब उसकी बात नहीं मानी तो उसने बेटी को अगवा कर लिया और उसे रायपुर ले जाकर उसका धर्म परिवर्तन करा दिया….”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें