जबलपुर: 7 दिन से लापता, अब नर्मदा नदी में मिली युवती की लाश; परिजनों ने कहा- लव जिहाद में हुई हत्या

“Jabalpur News: 7 दिन से लापता, अब नर्मदा नदी में मिली युवती की लाश; परिजनों ने कहा- लव जिहाद में हुई हत्या”, टीवी 9 हिंदी, अक्टूबर 15, 2024

“जबलपुर में नर्मदा नदी में लॉ स्टूडेंट की लाश मिली है. छात्रा की घरवाले जब शव लेने के लिए पहुंचे तो उसके हाथ में मेहंदी और पैरों में पायल थी. इसके अलावा पुलिस की जांच में छात्रा का संपर्क गुलाम अहमद के नाम के शख्स से आया है. ऐसे में परिजनों ने लव जिहाद की आशंका जताई है।

जबलपुर में नर्मदा नदी में एक लॉ स्टूडेंट कविता अहिरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. 27 वर्षीय कविता छतरपुर की कृष्णा कॉलोनी, देवी रोड की रहने वाली थी और 8 अक्टूबर को रहस्यमय रूप से गायब हो गई थी. कविता के परिजनों ने छतरपुर के सिविल लाइन थाने में 8 अक्टूबर को उसकी गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज करवाई थी. एफआईआर के मुताबिक कविता बैंक से पैसे निकालकर कॉलेज की फीस भरने के लिए घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

कविता के परिजनों ने लव जिहाद के चलते हत्या की आशंका जताई है. परिजनों से बातचीत में बात सामने आई है कि कविता 8 अक्टूबर को करीब 3 बजे फीस जमा करने के लिए घर से निकली लेकिन फिर वह वापस नहीं लौटी. ऐसे में जब देर रात तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिली तो घर वालों ने सिविल लाइन पुलिस थाने पहुंचे और छात्रा की गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कराई……”

पूरा लेख टीवी 9 हिंदी पर पढ़ें

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.