“Indore News: तालाब के पास कर रहे थे अश्लील हरकतें, पहुंच गए बजरंगी, लव जिहाद का पता चला”, अमर उजाला, जनवरी 02, 2024
“युवक युवती को हिन्दू संगठनों ने पुलिस को सौंप दिया, युवती के परिजन को भी मामले की सूचना कर दी गई।
इंदौर में गुरुवार को हिन्दू संगठनों ने एकांत में बैठे युवक युवतियों को पकड़ा। इंदौर में बायपास, तालाबों के पास और सुनसान जगहों पर कई बार युवक युवतियों को अश्लील हरकतें हुए पकड़ा जा चुका है। गुरुवार को विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल को सूचना मिली थी कि सिरपुर तालाब के पास एक युवक युवती बैठकर अश्लील हरकतें कर रहे हैं। विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी तन्नु शर्मा खुद मौके पर पहुंचे और युवक युवती को पकड़ा।
लव जिहाद की शंका
तन्नू शर्मा ने बताया कि हमने जो मामला पकड़ा है वह लव जिहाद का है। हमने दोनों को चंदन नगर पुलिस को सौंप दिया है। तालाब के सुनसान इलाके में एक 17 साल का नाबिलग 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। हमने मौके पर दोनों को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया……”
पूरा लेख अमर उजाला पर पढ़ें
