“Bhopal: जिहादी बहनों के खिलाफ हिंदू पीड़िताओं ने खोली जुबान, बोलीं- ‘गोमांस खिलाया, जन्नत का ख्वाब दिखाकर दबाव बनाया’”, जागरण, फ़रवरी 27, 2026
“हिंदू युवती-महिलाओं से दुष्कर्म, मतांतरण और देह व्यापार से जुड़े मामले में शुक्रवार को दोनों पीड़िताएं पहली बार मीडिया के सामने आईं। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में महिलाओं ने अमरीन और आफरीन पर बेहद संगीन आरोप लगाए।
उनका कहना है कि दोनों बहनें मानसिक रूप से प्रभावित कर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाती थीं। पीड़िताओं ने आरोप लगाया कि उनसे हिंदू धर्म के बारे में अनर्गल बातें कही जाती थीं। 30 वर्षीय विधवा पीड़िता का कहना है कि अमरीन अकसर उसे तंज कसते हुए कहती थी कि तूने भगवान की पूजा की तो क्या मिला, तेरा पति भी मर गया, अल्लाह की इबादत से ही तुझे जन्नत नसीब होगी।
बदनामी के डर से नहीं आई सामने
महिलाओं का दावा है कि इसी तरह की बातों और भावनात्मक दबाव के जरिए उन्हें अपने प्रभाव में लिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके जैसी कम से कम चार अन्य महिलाएं और हैं, लेकिन सामाजिक दबाव और बदनामी के डर से वे सामने नहीं आ पा रही हैं। पीड़िताओं ने आरोप लगाया कि पहले दोस्ती और सहानुभूति के जरिए भरोसा जीता गया, फिर निजी समस्याओं का समाधान बताकर धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया। विरोध करने पर कथित रूप से धमकियां भी दी गईं। इतना ही नहीं पीड़िता ने यह भी बताया कि उन्हें कई बार धोखे से गोमांस खिलाया गया और बाद में उन्हें बताया…..”
पूरा लेख जागरण पर पढ़ें
