हत्या की धमकी, माँ की गाली, एजेंडे के लिए नवरात्रि का इस्तेमाल… अमेरिका ने हिन्दू विरोधी एक्टिविस्ट को जेल में ठूँसा

“हत्या की धमकी, माँ की गाली, एजेंडे के लिए नवरात्रि का इस्तेमाल… अमेरिका ने हिन्दू विरोधी एक्टिविस्ट को जेल में ठूँसा, PM मोदी के लिए भी कह चुकी हैं अपशब्द”, ऑपइंडिया, अप्रैल 13, 2024

“अक्सर देखा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने वाले मानसिक रूप से भी कुंठाग्रस्त प्रतीत होते हैं। अब एक मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित बेकर्सफील्ड से सामने आया है, जहाँ रिद्धि पटेल नाम की फिलिस्तीन समर्थक ने वहाँ के मेयर को ही हत्या की धमकी दे डाली। अब शुक्रवार (12 अप्रैल, 2024) को उन्हें कोर्ट में पेश होना पड़ा। सुनवाई के दौरान वो रोने लगीं। उन्होंने सिटी काउंसिल के उन सभी सदस्यों को हत्या की धमकी दी थी, जो फिलिस्तीन के स्टैंड के खिलाफ हैं।

उन्होंने बैठक में सिटी काउंसिल के सदस्यों को माँ की गाली देते कहा था कि हर पीड़ित को अपने अत्याचारी के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन का अधिकार है और अच्छा होगा कि कोई गिलोटिन (सिर काटने का यंत्र) लाकर तुम सबका गला काट दे। उन्होंने दावा किया कि पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने बैठक में कभी मेटल डिटेक्टर नहीं देखा, इतनी पुलिस फ़ोर्स नहीं देखी, ये सब इसीलिए किया जा रहा है ताकि फिलिस्तीनियों को अपराधी साबित किया जा सके।

मेयर करेन गोह ने इसके बाद कहा कि आपने जो कहा है वो एक धमकी है, इसीलिए पुलिस अब आपको बाहर ले जाएगी और मामले को देखेगी। रिद्धि पटेल पर गुंडागर्दी के 16 मामले लगाए गए हैं और उन्हें 1 मिलियन डॉलर (83.61 लाख रुपए) की जमानत पर जेल में रखा गया है। उन्हें अब 16, 24 और 25 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया जाएगा। रिद्धि पटेल को ‘सेंटर ऑफ रेस, पावर्टी एन्ड एनवायरनमेंट’ संस्था से जुड़ी रही हैं। CRPE कम आय वाले समुदायों को क़ानूनी सहायता देने का दावा करता है…..”

पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.