हिंसा और जबरन धर्मांतरण की मार, हिंदू असुरक्षित; अब अल्पसंख्यक दिवस पर पाकिस्तान के हुक्मरानों के खोखले वादे

“हिंसा और जबरन धर्मांतरण की मार, हिंदू असुरक्षित; अब अल्पसंख्यक दिवस पर पाकिस्तान के हुक्मरानों के खोखले वादे”, हिन्दुस्तान, अगस्त 11, 2024

“पाकिस्तान में 11 अगस्त को अल्पसंख्यक दिवस पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा का वादा किया, लेकिन हकीकत में हिंसा और असुरक्षा का सामना कर रहे अल्पसंख्यक समुदायों की स्थिति नहीं बदल रही

पाकिस्तान की स्थापना के समय कायदे-आजम मोहम्मद अली जिन्ना ने सांप्रदायिकता के खतरों के खिलाफ अल्पसंख्यकों के लिए शांति और सद्भाव की वकालत की थी। हिन्दुस्तान से इतर मुसलमानों के लिए एक अलग देश की मांग करने वाले जिन्ना का कथित सपना था कि पाकिस्तान एक ऐसा देश बने जहां सभी धार्मिक समुदाय सुरक्षित और समान अधिकारों के साथ एकजुट होकर रहें। हालांकि, आज का पाकिस्तान उस सपने की तुलना में एक पूरी तरह से अलग और दुखद तस्वीर पेश करता है।

डॉन की खबर के मुकाबिक, 11 अगस्त, 1947 को जिन्ना ने संविधान सभा को संबोधित करते हुए सांप्रदायिकता के खतरों की ओर लोगों का ध्यान खींचा और सभी नागरिकों के समान अधिकार की बात की थी। लेकिन, वर्षों बाद भी पाकिस्तान की सरकारें अल्पसंख्यकों को सुरक्षित और समान अधिकार दिलाने में विफल रही हैं। 2009 से हर साल 11 अगस्त को अल्पसंख्यक दिवस मनाया जाता है लेकिन इस दिन भी पाकिस्तान की सरकारें केवल खोखले वादे करने तक सीमित रहती हैं……”

पूरा लेख हिन्दुस्तान पर पढ़ें

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.