“भोपाल में एक फैक्ट्री में तिलक-बिंदी प्रतिबंध का विरोध:हिंदू उत्सव समिति ने किया प्रदर्शन, कर्मचारियों को बांधा कलावा”, दैनिक भास्कर, अप्रैल 24, 2026
“भोपाल के एमपी नगर स्थित एक निजी कंपनी में कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीकों पर प्रतिबंध को लेकर विवाद गहरा गया है। हिंदू उत्सव समिति ने इस फैसले का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
समिति के अध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी ने आरोप लगाया कि कंपनी ने नोटिस जारी कर कर्मचारियों को तिलक, अंगूठी, कड़ा, बाली, मंगलसूत्र और बिंदी जैसे धार्मिक प्रतीक पहनकर आने से मना किया है। उन्होंने इसे धार्मिक आस्था और परंपराओं पर आघात बताते हुए कहा कि इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कर्मचारी का दावा- तिलक लगाने पर निकाला बाहर
एक कर्मचारी ने दावा किया कि जब वह कलावा और तिलक लगाकर फैक्ट्री पहुंचा, तो उसे बाहर कर दिया गया। इससे कर्मचारियों में नाराजगी का माहौल है……..”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
