“स्कूली छात्राओं पर गंदी नजर, घोड़ी बनाने जैसे अश्लील शब्द; रैप के नाम पर परोसी गई फूहड़ता… नाम से बादशाह पर हरियाणा पुलिस की FIR दर्ज”, सुदर्शन न्यूज़, मार्च 07, 2026
“बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह इन दिनों अपने नए गाने ‘टटीरी’ को लेकर मुश्किल में पड़ गए हैं। गाने के कुछ शब्दों और सीन्स को अश्लील बताते हुए पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित साइबर क्राइम थाने, जींद व नरवाना थाना में केस दर्ज हुए हैं। जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने रैपर के गाने को यूट्यूब से हटा कर उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की तैयारी में है, ताकि वे भारत से बाहर न जा सके। दूसरी ओर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने भी उन्हें समन जारी किया है।
जानकारी के अनुसार बादशाह के नए गाने में विवादित शब्द और अश्लील सीन्स दिखाए गए हैं, जिस वजह से उनपर यह कार्रवाई की गई है। पंचकूला में रैपर बादशाह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और इंडिसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वीमेन (प्रोहिबिशन) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार विवादित सॉन्ग वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहनी नाबालिग बच्चियों को स्कूल बैग फेंकते और पढ़ाई से दूर भागते हुए दिखाया गया है, जिससे शिक्षा के माहौल को गलत तरीके से पेश किया गया है। साथ ही ‘बादशाला’ जैसे शब्दों का प्रयोग और गीत में महिलाओं व लड़कियों के प्रति आपत्तिजनक तथा अशोभनीय शब्दों के इस्तेमाल को भी आपत्तिजनक माना गया है।
जांच में यह भी सामने आया है कि वीडियो में जींद डिपो की हरियाणा रोडवेज बस और एक सरकारी स्कूल दिखाया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि शूटिंग के लिए संबंधित विभागों से अनुमति ली गई थी या नहीं। बिना अनुमति सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल की पुष्टि होने पर धारा 120-बी के तहत कार्रवाई की जा सकती है। पंचकूला पुलिस ने बादशाह को नोटिस जारी कर पेश होने को कहा है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि इस विवादित सॉन्ग से जुड़ी रील या वीडियो बनाकर उसे शेयर करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी……”
पूरा लेख सुदर्शन न्यूज़ पर पढ़ें
