धर्म परिवर्तन कराने वाला अरेस्ट: झाड़ फूंक की आड़ में बनाता शिकार, इंजीनियर को शादी का लालच देकर सात लाख हड़पे

“धर्म परिवर्तन कराने वाला अरेस्ट: झाड़ फूंक की आड़ में बनाता शिकार, इंजीनियर को शादी का लालच देकर सात लाख हड़पे”, अमर उजाला, सितम्बर 20, 2024

“डीसीपी ने बताया कि महिला ने 19 सितंबर को वेवसिटी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मौलवी अब्दुल उनके पति का धर्म परिवर्तन कराना चाहता है। वह उनपर तलाक देने का दबाव बना रहा है और उनकी दूसरी शादी झारखंड की युवती से कराने की बात कह रहा है।

गाजियाबाद के वेवसिटी थाना क्षेत्र में सिविल इंजीनियर से लाखों की रकम ऐंठकर उसका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करने वाले मौलवी अब्दुल रहमान निवासी नीमखेड़ा, बुलंदशहर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिविल इंजीनियर का पत्नी से तलाक कराकर उसकी दूसरी शादी कराने की बात कहकर उसके मकान को बिकवाने का भी दबाव बना रहा था। पुलिस को धर्म परिवर्तन कराने और अपने धर्म को श्रेष्ठ बताने जैसे कई ऑडियो भी मिले हैं।

डीसीपी ने बताया कि महिला ने 19 सितंबर को वेवसिटी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मौलवी अब्दुल उनके पति का धर्म परिवर्तन कराना चाहता है। वह उनपर तलाक देने का दबाव बना रहा है और उनकी दूसरी शादी झारखंड की युवती से कराने की बात कह रहा है। उसकी बातों में आकर उनके पति भी जैसा वह कह रहा है, कर रहे हैं। पुलिस ने पूरे प्ररकण की जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को कुछ ऑडियो मिले, जिसमे मौलवी खुद अपने धर्म को श्रेष्ठ बताकर दावा कर रहा है कि यदि उसने धर्म परिवर्तन कर लिया तो उसके सभी संकट दूर हो जाएंगे……”

पूरा लेख अमर उजाला पर पढ़ें

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.