“धर्म परिवर्तन कर शादी करने वाले दंपती को धमकी:युवती के भाई ने दी ऑनर किलिंग की धमकी, पुलिस से सुरक्षा मांगी”, दैनिक भास्कर, नवंबर 29, 2025
“मोदीनगर की गोविंदपुरी कॉलोनी में एक नवविवाहित दंपती को ऑनर किलिंग की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। दोनों ने अलग-अलग धर्मों से होने के बावजूद छह महीने पहले कोर्ट में शादी की थी। अब जब उनके परिजनों को इस बात का पता चला, तो युवती के भाई ने युवक को फोन कर दोनों की हत्या करने की धमकी दी है। इस धमकी के बाद से दंपती दहशत में हैं और उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
गोविंदपुरी कॉलोनी निवासी युवती सन्नो ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम सानिया रख लिया है। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले युवक से शादी की है। युवक के अनुसार, उनकी और मुस्लिम धर्म की युवती की बातचीत शुरू हुई थी, जो बाद में प्रेम-प्रसंग में बदल गई। दोनों के परिजन इस रिश्ते से नाखुश थे और शादी के लिए तैयार नहीं थे।
इसके बाद, दोनों ने छह महीने पहले परिजनों को बताए बिना कोर्ट में शादी कर ली। दो दिन पहले जब वे घर से चले गए, तो युवती के परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। उन्हें पता चला कि दोनों को साथ देखा गया है। इस पर युवती के भाई ने युवक को फोन किया और युवती के बारे में पूछा। उसने युवक के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि ‘मैं हत्या कर जेल चला जाऊंगा, मुझे पुलिस का डर नहीं है…….”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
