“हिंदू सुरक्षा मंच ने धर्मांतरण के विरोध में रैली निकाली:छतरपुर में ईसाई समुदाय की याचिका खारिज करने की मांग; गल्ला मंडी से चौक बाजार तक चले”, दैनिक भास्कर, अक्टूबर 15, 2025
“छतरपुर हिंदू सुरक्षा मंच ने जिले में धर्मांतरण के विरोध में गल्ला मंडी से चौक बाजार तक रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने ईसाई मौलवियों और पादरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
मंच संयोजक ने लगाए धर्मांतरण के आरोप
मंच के संयोजक रानू ने कहा कि छतरपुर जिले में ईसाई समुदाय द्वारा लगातार धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सेवाओं को ईसाई संस्थानों को सौंपा है, जिसका दुरुपयोग धर्मांतरण के लिए किया जा रहा है।
पुलिस ने रैली शांत कराई
सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी अरविंद दागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर स्थिति को शांत किया…….”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
