ब्रिटेन का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ‘मुस्लिम चैनल’ भी निकला जिहादी, आतंक की शान में पढ़ता है कसीदे: ऑफकॉम ने शुरू की जाँच

“ब्रिटेन का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ‘मुस्लिम चैनल’ भी निकला जिहादी, आतंक की शान में पढ़ता है कसीदे: ऑफकॉम ने शुरू की जाँच”, ऑपइंडिया, मार्च 17, 2025:

“अपने आप को मुस्लिम समुदाय की आवाज बताने वाला ब्रिटेन का मशहूर ‘इस्लाम चैनल’ गहरी मुसीबत में फँस गया है। रोजाना 20 लाख लोगों तक पहुँचने का दावा करने वाला चैनल अब ब्रिटेन की सरकारी संस्था ऑफकॉम की रडार पर आ गया है। इसकी जाँच करने वाली संस्था ऑफकॉम (Office of Communications) टीवी, टेलीकॉम और डाक जैसे विभागों को नियंत्रित करती है।

‘द टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लाम चैनल पर आरोप है कि ये हिंसक इस्लामी आंदोलनों की तारीफ करता है, पश्चिमी देशों के खिलाफ नफरत भड़काता है और जिहादी मकसदों को हमदर्दी के साथ दिखाता है। इस चैनल का दावा है कि रोजाना 20 लाख लोग इसे देखते हैं और ब्रिटेन के 60 प्रतिशत मुस्लिम इसे फॉलो करते हैं। अब इस पर निष्पक्षता के नियम तोड़ने और उग्रवाद को बढ़ावा देने का इल्जाम लगा है। अगर ये दोषी पाया गया, तो इसे सजा मिल सकती है।

ये कदम तब उठाया गया जब ऑफकॉम को एक रिपोर्ट मिली, जिसमें कहा गया कि इस्लाम चैनल ने 7 अक्टूबर 2023 को हमास के इजराइल पर हमले की तारीफ की और इजराइल की तुलना नाजियों से की। रिपोर्ट में ये भी इल्जाम है कि चैनल ने उग्रवादियों को मंच दिया, अपनी राजनीतिक कवरेज में निष्पक्षता नहीं रखी और दर्शकों को जरूरी तथ्यों के बारे में गुमराह किया……”

पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

Web Desk
Web Desk
Content from other publications, blogs and internet sources is reproduced under the head 'Web Desk'. Original source attribution and additional HinduPost commentary, if any, can be seen at the bottom of the article. Opinions expressed within these articles are those of the author and/or external sources. HinduPost does not bear any responsibility or liability for the accuracy, completeness, suitability, or validity of any content or information provided.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.