बांग्लादेश हिंसा 2024: अल्पसंख्यक हिंदुओं पर घोर नरसंहार की पूरी रिपोर्ट

यह रिपोर्ट ‘बांग्लादेश हिंसा 2024‘ के दौरान घटित 40 प्रमुख घटनाओं पर आधारित है, जिसमें हिंसक भीड़ ने 10 से ज्यादा हिंदू मंदिरों सहित कई हिंदू परिवारों को भी निशाना बनाया।

बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों के आरक्षण में अनियमितताओं की आड़ में शुरू हुए हिंसक प्रदर्शन ने 5 अगस्त, 2024 को प्रधानमंत्री शेख हसीना का तख्तापलट करवा दिया।जुलाई 2024 से शुरू इस हिंसक प्रदर्शन की वजह से अब तक 350 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट में ‘बांग्लादेश हिंसा 2024’ में मुस्लिम भीड़ का शिकार हुए हिंदू मंदिरों/हिंदू परिवारों का सचित्र संकलन निम्नलिखित है।

  • मंदिर पर हमला
  1. खुलना डिवीजन, मेहरपुर में मुस्लिम भीड़ ने 4 अगस्त, 2024 को प्रदर्शन की आड़ में इस्कॉन मंदिर में हमला किया। हमले में भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा देवी की मूर्तियां खंडित हो गयीं। मुस्लिम भीड़ की चंगुल में फंसे 3 भक्तों को मंदिर प्रशासन ने किसी तरह से सुरक्षित बचाया।
  2. नोआखली, बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी प्रदर्शन की आड़ में मुस्लिम दंगाइयों ने 4 अगस्त, 2024 को एक हिंदू मंदिर में हमला करने की कोशिश की। बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन से हिंदू इतना बेबस हैं कि वह अपने आंखों के सामने ही अपने आराध्य को जलते देख रहे हैं।
  3. मौलवीबाजार, दंगाई मुस्लिम भीड़ ने मौलवीबाजार में 5 अगस्त, 2024 को नोतुन काली माता मंदिर को अपना निशाना बनाया। भीड़ ने हिंदुओं के सामने ही मंदिर को आग के हवाले कर दिया।
  4. कोमिल्ला, मुस्लिम भीड़ ने 5 अगस्त, 2024 को बांग्लादेश के लगातार बिगड़ते हालात का फायदा उठाकर कोमिल्ला जिले में हिंदू मंदिर पर हमला किया और मंदिर का गेट तोड़ दिया।
  5. छत्रग्राम, कट्टरपंथी मुस्लिम दंगाइयों ने 4 अगस्त, 2024 को छत्रग्राम कस्बे में एक हिंदू मंदिर में आग लगा दी। इतना ही जिहादियों ने लालदिघी इलाके में मुस्लिम भीड़ ने नवग्रह मंदिर में भी आग लगा दी।
  6. कोमिला, रामपुर के इलियटगंज में 5 अगस्त, 2024 को दंगाइयों ने एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाते हुए हमला किया और तोड़फोड़ की। भीड़ ने मंदिर में ईंट और पत्थर फेंके और मंदिर का गेट तक तोड़ दिया।
  7. रंगपुर, मुस्लिम दंगाइ‌यों ने 4 अगस्त, 2024 को रंगपुर जिले के करुणामयी काली माता मंदिर पर हमला किया। जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो भीड़ ने उनपर भी हमला कर मार-पीट की।
  8. सतखीरा, बांग्लादेश में मुस्लिम उपद्रवियों ने प्रदर्शन की आड़ में 5 अगस्त, 2024 को सतखीरा जिले में स्थित एक मंदिर को आग के हवाले कर दिया।
  • अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमला
  1. बोगुरा क्षेत्र में हिंदुओं के घरों में मुस्लिम भीड़ ने 4 अगस्त, 2024 को तोड़फोड़ और लूटपाट की। विरोध करने पर भीड़ ने हिंदुओं के घरों में आग लगा दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियों में साफ देखा सकता है कि भीड़ महिलाओं को किडनैप करने की कोशिश कर रही है।
  2. रंगपुर, आरक्षण नीति के खिलाफ प्रदर्शन की आड़ में मुस्लिम भीड़ ने सत्ताधारी आवामी लीग पार्टी के दो हिंदू पार्षदों रंगपुर शहर में हिंदू पार्षद हराधन रॉय और काजल रॉय की 4 अगस्त, 2024 को गोली मारकर हत्या कर दी।
  3. सिराजगंज, सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान हिंसक भीड़ ने 4 अगस्त, 2024 को हिंसा को कवर कर रहे प्रदीप कुमार भौमिक की हत्या कर दी। प्रदीप की मौत के साथ ही पिछले कुछ हफ्तों में विरोध प्रदर्शनों में मारे गए मीडियाकर्मियों की संख्या 5 हो गई है।
  4. खुलना, मुस्लिम भीड़ ने 2 अगस्त, 2024 को विरोध प्रदर्शन मैं अपने ड्यूटी को निभा रहे पुलिस कांस्टेबल सुमन घरामी को मौत के घाट उतार दिया।बागेरहाट के कचुआ उपजिला निवासी सुमन घरामी सुशील कुमार घरामी और गीता रानी घरामी के बेटे थे। सुमन खुलना मेट्रोपॉलिटन पुलिस के सोनाडांगा जोन के असिस्टेंट कमिश्नर सोमेन बिस्वास के अंगरक्षक के तौर पर काम कर रहे थे।
  5. पिरगाछा, हिंदुओं को निशाना बनाते हुए मुस्लिम भीड़ ने 4 अगस्त, 2024 को हिंदू घरों पर हमला किया। हिंदू महिलाओं से मारपीट और उनके घरों में तोड़फोड़ की।
  6. नोआखली, हिंसक मुस्लिम भीड़ ने 4 अगस्त, 2024 को नोआखली में तनुश्रेया भट्ट के घर में जबरन घुस गयी और तोड़फोड़ करने लगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मुस्लिम उपद्रवियों से महिलाएं गिड़गिड़ा कर जीवन की भीख मांग रही हैं।
  7. बरिशाल, बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी प्रदर्शन की आड में मुस्लिम दंगाइयों ने 5 अगस्त, 2024 को बरिशाल कस्बे में एक हिंदू के घर पर हमला किया। घटना की वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिलाएं चिल्ला रही हैं, ‘हमें बचाओ। हमें माफ कर दो। हम बीएनपी के समर्थक हैं।’
  8. पवना, कट्टरपंथी मुस्लिम दंगाइयों ने पबना जिले में 4 अगस्त, 2024 को हिंदुओं पर टागगेट करके हमला किया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
  9. ठाकुरगांव, हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच दंगाइयों ने ठाकुरगांव में 5 अगस्त, 2024 को हिंदुओं के घरों को निशाना बनाते हुए हमला किया। जिहादियों से डर कर हिंदू महिलाओं ने भगवान की मूर्तियों को बाहर से उठाकर घर के अंदर ही छिप गयीं।
  10. पिरोजपुर, मथबरिया में 5 अगस्त, 2024 को मुस्लिम भीड़ ने एक हिंदू कस्बा पर हमला किया। भीड़ ने घरों में तोड़फोड़ और लूटपाट की।
  11. सिराजगंज, मुस्लिम कट्टरपंथियों ने 5 अगस्त, 2024 को उल्लाहपारा इलाके में एक हिंदू इलाके पर हमला किया। मंदिरों में तोड़फोड़ की।
  12. मगुरा, हिंसक प्रदर्शन के बीच कट्टरपंथियों ने 4 अगस्त, 2024 को मगुरा जिले में हिंदुओं के दुकानों को निशाना बनाया। मुहम्मदपुर बाजार में बाबुल चटर्जी और सुकांत चक्रवर्ती की दुकानों में तोड़‌फोड़ और लूटपाट की गई।
  13. मयमनसिंह, नसीराबाद इलाके में मुस्लिम दंगाइयों ने 5 अगस्त, 20024 को हिंदुओं के घरों पर हमला किया। महिलाओं के साथ गाली-गलौज और लूटपाट के बाद घरों में आग लगा दी।
  14. बागेरहाट में 5 अगस्त, 2024 को मृणाल कांति चटर्जी की मुस्लिम भीड़ ने हत्या कर दी। मृणाल राखलगाछी संघ के अंतर्गत पाइकपारा गांव के निवासी थे। हमला में मृणाल की पत्नी और बेटी भी घायल हो गईं। उनका अब बागेरहाट सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
  15. जेसोर, हिंदू बहुल साहापुर को निशाना बनाते हुए उपद्रवियों ने 5 अगस्त, 2024 को हमला किया। बाजार की जो 90% दुकानें हिंदुओं की हैं, उसमें तोड़‌फोड़ और लूटपाट की गई।
  16. ब्राह्मणबरिया, मुस्लिम भीड़ 5 अगस्त, 2024 को दिनदहाड़े हिंदुओं के घरों और दुकानों पर हमला किए। बासुदेव साहा के घर और दुकान में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई।
  17. छत्तरग्राम, फौजदार हाट में 5 अगस्त, 2024 को मुस्लिम भीड़ ने शॉपिंग मॉल (मालिक हिंदू) पर हमला बोलकर सभी सामान को लूट ले गए।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें: READ

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.