“बांग्लादेश में शेख हसीना के करीबी हिंदू नेता की हिरासत में मौत, कस्टोडियल डेथ पर उठे सवाल”, आज तक, फरवरी 07, 2026
“बांग्लादेश के वरिष्ठ हिंदू नेता और पूर्व जल संसाधन मंत्री रमेश चंद्र सेन की शनिवार को हिरासत में मौत हो गई. 85 साल के सेन लंबे समय से बीमार थे. उन्हें सुबह 9:10 बजे दीनाजपुर जिला जेल से दीनाजपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी विभाग लाया गया, जहां 9:29 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
रमेश चंद्र सेन पांच बार सांसद चुने गए और वे अवामी लीग के वरिष्ठ नेता थे. उन्होंने 2024 के आखिरी चुनाव में भी जीत हासिल की थी. शेख हसीना सरकार में उन्होंने मंत्री के रूप में अपनी भूमिका निभाई.
हालांकि, हाल ही में उनके खिलाफ हत्या समेत तीन मामलों में आरोप लगाया गया था. राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि शेख हसीना सरकार के पतन के बाद अवामी लीग नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों में राजनीतिक बदले की भावना साफ़ तौर से नजर आ रही है और कई मुकदमों को ‘घोस्ट केस’ कहा जा रहा है……”
पूरा लेख आज तक पर पढ़ें
