“नाले निर्माण के लिए आजादी से पूर्व निर्मित मंदिर को तोड़ने का पुजारी को दिया अल्टीमेटम, नगर पालिका के ठेकेदार ने पुजारी को धमकाया।”, सुदर्शन न्यूज, अक्टूबर 02, 2024
“जनपद सीतापुर के नगर कोतवाली क्षेत्र के नवीन गल्ला मंडी के सामने निर्मित हनुमान जी के मंदिर को तोड़कर बनाया जायेगा नाला, जिसको बनाने मौके पर पहुंचे नगर पालिका परिषद सीतापुर के ठेकेदार। मौके पर उपस्थित पुजारी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस मंदिर की नींव आजादी से पूर्व 7 अप्रैल 1945 में रखी गई थी।
जिसका निर्माण महंत कपिल मुनि के द्वारा करवाया गया था , आज उसी मंदिर को तोड़कर नाला निकालने के लिए सीतापुर नगर पालिका के ठेकेदार पहुंच गए। मंदिर के पुजारियों का कहना है की हिंदुओं की आस्था का केंद्रों को ही तोड़कर सभी को क्यों मजा आता है अन्य अवैध निर्मित निर्माणों पर मजारों पर क्यों प्रशासन कार्यवाही नही करता।
जबकि प्रदेश की योगी सरकार में सख्त दिशा निर्देश दिए गए है कि अवैध रूप से निर्मित निर्माणों पर कार्यवाही की जाए। पुजारी द्वारा यह भी बताया गया की जब उन्होंने अधिशासी अधिकारी सीतापुर से बात की तो उन्होंने नाला निकालने वाली बात को पूर्णतया नकार दिया……”
पूरा लेख सुदर्शन न्यूज पर पढ़ें
