अखिलेश यादव के ‘दीपोत्सव’ वाले बयान पर गरमाई सियासत; विश्वास सारंग ने पूछा- ईसाईकरण कर लिया क्या?

“अखिलेश यादव के ‘दीपोत्सव’ वाले बयान पर गरमाई सियासत; विश्वास सारंग ने पूछा- धर्म परिवर्तन कर लिया क्या?”, एनडीटीवी, अक्टूबर 19, 2025

“अयोध्या में होने वाले भव्य दीपोत्सव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बयान दिया है. उन्होंने दीये और मोमबत्तियां जलाने पर कहा कि इसके लिए इतनी भारी रकम क्यों खर्च की जाती है? उनका कहना था कि दुनिया भर में क्रिसमस के दौरान महीनों तक शानदार रोशनी होती है, हमें भी उसी तरह प्लानिंग करनी चाहिए — लेकिन फिजूलखर्ची से बचकर.

इस बयान का विरोध करते हुए मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि अखिलेश को अपना नाम बदलकर ‘अंटोनी या अकबर’ रख लेना चाहिए. उनके मुताबिक यह बयान वही दे सकता है जो सनातन संस्कृति और हिंदू परंपराओं से दूर हो.

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

दरअसल, अखिलेश यादव ने कहा कि “क्रिसमस के समय पूरी दुनिया के शहर महीनों तक जगमगाते रहते हैं. हमें उनसे सीखना चाहिए. हमें दीयों और मोमबत्तियों पर इतना पैसा क्यों सोचना और खर्च करना पड़ता है?” उन्होंने ये भी कहा कि मौजूदा सरकार से कोई उम्मीद नहीं की जा सकती और अगर सत्ता बदलती है तो हम इससे भी सुंदर रोशनी करेंगे…….”

पूरा लेख एनडीटीवी पर पढ़ें

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.