लव जिहाद का आरोपः बहरीन भेजी गई लड़की का पता लगाए भारतीय दूतावास, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

“लव जिहाद का आरोपः बहरीन भेजी गई लड़की का पता लगाए भारतीय दूतावास, हाईकोर्ट ने दिया आदेश”, अमर उजाला, जून 08, 2024

“लड़की के जालंधर निवासी परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी एक 19 साल के लड़के के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। 9 मार्च, 2024 को वह बहरीन चली गई और उसके बाद उसका एक वीडियो सामने आया। इसमें उसने कहा था कि उसे यहां बेच दिया गया है। हाईकोर्ट ने इस मामले में पंजाब सरकार से जवाब मांगा था।

लव जिहाद का आरोप लगाते हुए दाखिल याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने बहरीन में मौजूद लड़की की सलामती की पुष्टि की प्रक्रिया कतर में मौजूद भारतीय दूतावास के माध्यम से तेजी से पूरी करने का केंद्र सरकार को आदेश दिया है। इसके साथ ही उसके परिजनों की वीडियो कॉल पर बातचीत सुनिश्चित करने का केंद्र व पंजाब सरकार को आदेश दिया है।

याचिका दाखिल करते हुए लड़की के जालंधर निवासी परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी एक 19 साल के लड़के के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। 9 मार्च, 2024 को वह बहरीन चली गई और उसके बाद उसका एक वीडियो सामने आया। इसमें उसने कहा था कि उसे यहां बेच दिया गया है। हाईकोर्ट ने इस मामले में पंजाब सरकार से जवाब मांगा था। पंजाब सरकार ने बताया कि बाद में वीडियो डिलीट कर दिया गया था। बाद में लड़की ने कहा था कि उसके परिजन उसे बार-बार फोन करके वापस भारत बुला रहे हैं। पंजाब पुलिस ने बताया कि लड़की का साथी 10 मार्च को बहरीन चला गया था….”

पूरा लेख अमर उजाला पर पढ़ें

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.