एटा में मतांतरण की कोशिश नाकाम… चार ईसाई मिशनरी के सदस्य गिरफ्तार, घर से प्रचार सामग्री जब्त

“एटा में मतांतरण की कोशिश नाकाम… चार ईसाई मिशनरी के सदस्य गिरफ्तार, घर से प्रचार सामग्री जब्त”, जागरण, जून 16, 2025

“लीगंज में मतांतरण का प्रयास कर रहे ईसाई मिशनरी के चार सदस्य पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। एक मकान में मौजूद दो दर्जन महिलाओं का माइंडवाश किया जा रहा था। पकड़ा गया मुख्य आरोपित जनपद फतेहपुर का रहने वाला है। पुलिस ने प्रचार सामग्री भी जब्त की है। चारों सदस्यों से पुलिस ने पूछताछ की है।

बजरंग दल अलीगंज के संयोजक आदित्य राठौर ने रविवार दोपहर दो बजे पुलिस को सूचना दी कि किला रोड पर एक मकान में ईसाई मिशनरी के सदस्य मतांतरण करा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुंदर सिंह के मकान में पहली मंजिल पर स्थित एक कमरे में दो दर्जन स्थानीय महिलाएं मौजूद थीं। उनके पास ईसाई धर्म से संबंधित कई पंपलेट भी थे।

पुलिस जब पहुंची तब फतेहपुर जिले के थाना गाजीपुर के गांव गमहारी का रहने वाला धर्मवीर सिंह भाषण दे रहा था। उसके पास धार्मिक पुस्तकें भी थीं। पुलिस के पहुंचने के बावजूद भी धर्मवीर भाषण देता रहा और पुलिस वीडियो बनाती रही। जब उसका भाषण खत्म हो गया, तब पुलिस ने धर्मवीर और उसके साथी विजय सिंह निवासी अकबरपुर कोट अलीगंज, महावीर निवासी भरापुरा अलीगंज और सुंदरलाल निवासी किला रोड को हिरासत में ले लिया……”

पूरा लेख जागरण पर पढ़ें

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.