“40 साल बाद गिरफ्तार हुआ दाऊद बंडू खान: महिला का अपहरण और बलात्कार कर के हो गया था फरार, बेच डाली थी सारी संपत्ति”, ऑपइंडिया, मई 07, 2024
“मुंबई पुलिस ने एक महिला के अपहरण और बलात्कार के मामले में 40 साल बाद आरोपित बंडू खान को दबोचने में कामयाबी पाई है। उसे उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया गया। दाऊद बंडू खान उर्फ़ ‘पापा’ अब 70 साल का हो गया है, जब उसने अपहरण-बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था तब उसकी उम्र 30 साल थी। उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया गया है, जहाँ उसे अदालत में पेश किया गया। इसके बाद उसे जेल भेजने की कार्रवाई कर दी गई है।
ये मामला 1984 में दर्ज किया गया था। उस समय भी मुंबई पुलिस उसे दबोचने में कामयाब रही थी, लेकिन वो किसी तरह कोर्ट से जमानत पाने में कामयाब रहा। इसके बाद वो फरार हो गया। अदालत की किसी भी सुनवाई में उसने उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। कोर्ट ने इस कारण उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। डॉ DB मार्ग पुलिस स्टेशन में इस मामले की जाँच चल रही थी। फ़ॉकलैंड रोड पर दाऊद बंडू खान का घर स्थित है, लेकिन वहाँ दबिश देने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका था।
कई वर्षों बाद उसके बारे में पता चला कि वो उत्तर भारत के किसी राज्य में पहचान बदल कर छिपा हुआ है। हाल ही में पुलिस को मुखबिर से उसके बारे में सूचना मिली। मुंबई के डॉ दादाभाई भडकमकर मार्ग थाने की पुलिस ने इस सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश के आगरा से सोमवार (6 मई, 2024) को उसकी धर-पकड़ में कामयाबी पाई। उसने अपनी सारी संपत्ति बेच दी थी, साथ ही परिवार को भी अपने साथ ले गया था। कई थानों की पुलिस उसके पीछे लगी थी….”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें