श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय हिन्दू अध्ययन केंद्र, दिल्ली विश्वविद्यालय एवं विश्व संवाद केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में 7 एवं 8 नवंबर, 2025 को श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में एक अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
यह सम्मेलन अनेक विषयों पर शोध-पत्रों का आमन्त्रण करती है, यथा आर्य-द्रविड़ विवाद; सभ्यतागत एकता; हिन्दू चिंतन में स्त्री एवं परिवार; धर्म एवं विज्ञान; हिन्दू परंपराओं में समावेशिता; हिन्दू राष्ट्र का प्रारूप; हिन्दुत्व के समक्ष चुनौतियाँ एवं अन्य सम्बन्धित विषय, जिनका विस्तृत विवरण संलग्न पत्रक में दिया गया है।
महत्वपूर्ण तिथियाँ : सारांश जमा करने की अंतिम तिथि : 5 अक्टूबर 2025 सारांश स्वीकृति की सूचना : 10 अक्टूबर 2025 पंजीकरण एवं पूर्ण शोधपत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 30 अक्टूबर 2025 पंजीकरण शुल्क : ₹ 1000 (प्राध्यापकों एवं अन्य प्रतिभागियों के लिए ) ₹ 300 (शोधार्थियों के लिए ) सारांश भेजें : [email protected] पंजीकरण लिंक: http://shorturl.at/3zJuW
किसी भी जानकारी हेतु संपर्क करें : डॉ. जीवन जोशी (7840818198) श्री मुरारी शरण शुक्ल (9871087374) डॉ. नरेंद्र शर्मा (9899331506)
विस्तृत शोधपत्र आमन्त्रण (Call for Papers) संलग्न है। कृपया इसे इच्छुक सहकर्मियों एवं शोधार्थियों के मध्य प्रसारित करें।
यह प्रेस विज्ञप्ति जैसी प्राप्त हुई वैसे ही छापी गई है