“लश्कर के फाइनेंसर अब्दुल रहमान की पाकिस्तान में हत्या, अज्ञात बंदूकधारियों ने मारी गोली: देखिए Video”, ऑपइंडिया, मार्च 31, 2025:
“पाकिस्तान के कराची में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के फंडिंग नेटवर्क से जुड़े आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या कर दी गई। वह मुंबई के 26/11 हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी थी। ईद के दिन अज्ञात बंदूकधारियों ने उसे गोली मार दी। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
अब्दुल रहमान लश्कर-ए-तैयबा के लिए फंड इकट्ठा करने वाला अहम आदमी था। कराची के अलग-अलग क्षेत्र से जुटाए गए पैसे उसे सौंपे जाते थे, जिसे वह आतंकी संगठन के आकाओं तक पहुँचाता था। इस रकम का इस्तेमाल आतंक को बढ़ावा देने के लिए किया जाता था।
इससे पहले 16 मार्च को हाफिज सईद के एक अन्य करीबी सहयोगी अबू कतल की भी हत्या हुई थी। अबू कतल ही जम्मू में हिन्दू श्रद्धालुओं पर हमला करवाने वाला मास्टरमाइंड था। इस हमले में 10 हिन्दू मारे गए थे। उसे भी अज्ञात बंदूकधारियों ने ही मार गिराया था……”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें