“‘हिंदू ही रहोगी’ कहकर शादी रचाई, फिर जबरन रीता को बनाया सादिया, दूसरी बेगम भी घर ले आया, धोखेबाज परवेज की कहानी”, टीवी 9 भारतवर्ष, जनवरी 01, 2026
“प्यार की आड़ में धर्म परिवर्तन और फिर धोखा देने का एक सनसनीखेज मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से सामने आया है. यहां एक हिंदू युवती, जिसने अपने प्रेमी के लिए परिवार और धर्म तक का त्याग कर दिया, अब न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है. रीता (बदला हुआ नाम सादिया) का आरोप है कि उसे धोखे में रखकर न केवल उसका धर्म बदलवाया गया, बल्कि अब दो बच्चों के बाद उसे बेसहारा छोड़ दिया गया है.
यह मामला साल 2015 में शुरू हुआ जब डीजे हल्ली निवासी रीता की मुलाकात कॉलेज में पीयूसी की पढ़ाई के दौरान डीजे फरवेज से हुई. रीता के मुताबिक, फरवेज ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया. जब शादी की बात आई, तो रीता के परिवार ने धर्म की भिन्नता के कारण कड़ा विरोध किया. परिवार का तर्क था कि ऐसे रिश्ते लंबे समय तक नहीं चलते.
हालांकि, फरवेज ने उस वक्त रीता और उसके परिजनों को यह आश्वासन देकर राजी कर लिया कि वह कभी भी उस पर धर्म बदलने का दबाव नहीं बनाएगा और वह शादी के बाद भी हिंदू ही रहेगी. इसी वादे पर भरोसा कर 15 दिसंबर 2019 को दोनों का विवाह संपन्न हुआ……”
पूरा लेख टीवी 9 भारतवर्ष पर पढ़ें
